30 मार्च को है राम नवमी, इन राशियों को मिलेगा दुर्लभ संयोगों का लाभ

हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ये चैत्र नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन होता है। इस साल राम नवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रामनवमी पर भगवान राम का जन्म हुआ था। इस दिन मंदिरों में श्रीराम का भव्य श्रृंगार होता है और रामलला की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस साल राम नवमी बहुत खास मानी जा रही है, क्योंकि राम नवमी के दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व बढ़ गया है।

रामनवमी: कई विशेष योग

30 मार्च गुरुवार है और ये दिन भगवान विष्णु को अति प्रिय है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रामनवमी के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि इस महासंयोग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की उपासना करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

नवमी तिथि – 29 मार्च, रात 9: 07 बजे से 20 मार्च, रात 11:30 बजे तक

गुरु पुष्य योग – 30 मार्च, रात 10:59 बजे से 31 मार्च, सुबह 06:12 बजे तक

अमृत सिद्धि योग – 30 मार्च, रात 10:59 बजे से 31 मार्च, सुबह 06:13 बजे तक

सर्वार्थ सिद्धि योग – 30 मार्च, पूरे दिन

रवि योग – 30 मार्च, पूरे दिन

इन राशियों को लाभ

वृषभ राशि

जिन जातकों की राशि वृषभ है उनके लिए रामनवमी का दिन सर्वोत्तम माना जा रहा है। इस दिन नया काम शुरू कर सकते हैं। कहीं निवेश करने के लिए भी रामनवमी का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम फिर से शुरु हो जाएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि को जातकों के लिए ये योग शुभ फल देनेवाला है। इस राशि के जातकों को भगवान राम के आशीर्वाद से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे, नौकरी और व्यापार में लाभ की संभावना है।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातकों को रामनवमी के दिन शुभ समाचार मिल सकते हैं। जो लोग विवाह योग्य हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button