महा अष्टमी के दिन बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 4 राशि के जातकों को होगा अत्यधिक धन लाभ

चैत्र नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इन दिनों व्रत और मां की आराधना का अत्यधिक फल प्राप्त होता है। वहीं इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि और भी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि 700 साल बाद चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। ग्रहों के इस संयोग का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से पड़ेगा और उन्हें इससे अत्यधिक लाभ भी मिलेगा। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो लकी राशियां और कब है महा अष्टमी पूजा।

इस दिन पड़ रही है महाअष्टमी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी 29 मार्च को मनाई जाएगी। इस बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि कई मायनों में बेहद खास रहने वाली है क्योंकि इस बार महाअष्टमी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है, जो कि पूरे 700 साल बाद बनने जा रहा है।

महा अष्टमी के दिन इन ग्रहों का अद्भुत संयोग

ज्योतिष गणना के अनुसार, महा अष्टमी के दिन 6 बड़े ग्रह चार राशियों में विराजमान रहेंगे। जिनमें 28 मार्च को गुरु मीन राशि में अस्त होंगे और फिर मेष राशि में बुध का गोचर होगा। वहीं दूसरी तरफ सूर्य मीन राशि और शनि अपनी राशि कुंभ में विराजमान हैं।

इसके अलावा शुक्र और राहु भी मेष राशि में एक साथ मौजूद हैं। इस दौरान मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य जैसे योग बनेंगे। इस तरह से ग्रहों के इस महासंगम का असर कुछ राशियों पर काफी अच्छा साबित होने जा रहा है। आइए जानते हैं वो राशियां-

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को ग्रहों के इस महासंयोग का बहुत लाभ मिलने वाला है। यह आपके दांपत्य जीवन में ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आएगा साथ ही इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर समय अच्छा रहेगा, भाग्य के ताले खुल सकते हैं।

कर्क राशि

महा अष्टमी के दिन बन रहे अद्भुत संयोग के साथ हंस और मालव्य राजयोग का निर्माण इस राशि के जातकों को आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा सकता है। इसके परिणाम स्वरूप आपको कार्यक्षेत्र में पद- प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। साथ ही कार्यस्थल पर भी आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी और संपन्नता आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ होगा। लंबे समय से अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे, छात्रों के लिए यह समय बहुत ही शानदार समय रहने वाला है। कॉम्पिटिटिव परीक्षा में शुभ रिजल्ट मिलेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय काफी बेहतर रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है, आपके पारिवारिक वातावरण में भी मधुरता आएगी। इस संयोग से आपको मान-सम्मान का भी लाभ मिल सकेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय उत्तम है. आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds