नाइजीरिया की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे राजनाथ सिंह, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नाइजीरिया की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। वह 28 से 30 मई के लिए पश्चिम अफ्रीकी देश के नाईजीरीया के लिए रवाना होंगे। वह नाईजीरीया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए जाएंगे। राजनाथ सिंह 29 मई को अबुजा के ईगल स्क्वायर में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। वह 28 मई को उनके द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान निवर्तमान नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से भी मुलाकात करेंगे।

नाइजीरिया जाने वाले पहले रक्षा मंत्री बनेंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्रालय के अहमद टीनुबु ने एक आधिकारिक बयान में उनकी यात्रा के बारे में घोषणा की। यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी। पश्चिम अफ्रीकी देश की रक्षा मंत्री की यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत बंधन को तैयार करेगी। भारत और नाइजीरिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को ध्यान में रखते हुए, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और महत्वपूर्ण रक्षा पीएसयू के शीर्ष नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ होंगे।

नाइजीरियाई उद्योग और सशस्त्र बलों के साथ बैठक करेंगे सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यात्रा की जानकारी के लिए प्रेस रिलीज जारी की गई। इसमें कहा गया कि राजनाथ सिंह उपकरण और प्लेटफार्म की पहचान करने के लिए नाइजीरियाई उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के माध्यम से भारतीय रक्षा उद्योग देश की आवश्यकताओं का समर्थन कर सकता है। नाइजीरिया भारतीय समुदाय के अनुमानित 50,000 सदस्यों का घर है। यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री अबुजा में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगें।

कौन हैं  बोला अहमद टीनूबू ?

नाइजीरिया के बोला अहमद टीनूबू को तीन मार्च को नाइजीरिया का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। वहां के निवर्तमान राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी दो कार्यकाल पूरा करने के बाद पद छोड़ देंगे। बुहारी की जगह ही टीनूबू को नया राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों में अपने प्रतिद्वंद्वी अतीकू अबुबकर को हराया था। टीनूबू सोमवार को  राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds