रायपुर दक्षिण उप चुनाव : भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 25 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन, सीएम साय समेत बड़े नेता होंगे शामिल

रायपुर। रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 25 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। सोनी शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।इस दौरान सीएम साय समेत सभी बड़े नेता नामांकन में शामिल होंगे। एकात्म परिसर से कलेक्ट्रेट तक नामांकन रैली निकलेगी। इसके पहले 23 तारीख को शुभ मुहूर्त में पहले सेट का नामांकन दाखिल करेंगे।

बीजेपी ने रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही भाजपा ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसी सिलसिले में एकात्म परिसर में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में आगे की रणनीति और कार्य योजना बनाई गई। भाजपा के विधायक रायपुर दक्षिण के मंडलों की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इन विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी 

विधायक पुरंदर मिश्रा को सिविल लाइंस, मोतीलाल साहू को पुरानी बस्ती और राजेश मूणत को लाखे नगर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा केदार गुप्ता और अवधेश जैन को सदरबाजार मंडल का प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds