लॉगिन

रायपुर में दिन में छाया अंधेरा : अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बरसने लगे बादल, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

Chhattisgarh October 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर में दिन में छाया अंधेरा : अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बरसने लगे बादल, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

रायपुर में दिन में छाया अंधेरा : अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बरसने लगे बादल, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है. अचानक दिन में काले-काले बादल छा गए, जिस कारण हर जगह अंधेरा छा गया. इसके अलावा बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए रायपुर समेत 18 से ज्यादा जिलों में बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है.

रायपुर में तेज बारिश

रविवार दोपहर को रायपुर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान पर काले-काले बादल छा गए और जोरदार बारिश शुरू हो गई. रायपुर में कई जगहों पर बिजली भी कड़की और बादल जोरों से गड़गड़ाए. मौसम विभाग ने आज सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, नारायणपुर, कोंडागांव बस्तर और बीजापुर में यलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद और कांकेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

15 अक्टूबर को हो सकती है मानसून की विदाई

बता दें कि प्रदेश में 15 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर तक प्रदेश से मानसून की विदाई की संभावना है. छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास मानसून सरगुजा की तरफ से लौटना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार देश के कई हिस्सों में मानसून का दौर जारी है. ऐसे में इस बार प्रदेश से मानसून की वापसी में देरी हो सकती है.

बता दें कि 30 सितंबर तक होने वाली बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है. वहीं, इसके बाद होने वाली बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ कहा जाता है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds