Raipur News: सड़क पर मछली ही मछली : छोटा हाथी पलटा, एयरपोर्ट रोड पर बिखरीं मछलियां

रायपुर।Raipur News:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर के एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार छोटार हाथी पलट गया। वाहन में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। इस हादसे में चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

रफ्तार का कहर : रोड किनारे खड़ी महिला को कार ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Raipur News: वहीं 21 फरवरी को धमतरी जिले के सांकरा में एक तेज रफ्तार स्वीप्ट कार ने रोड किनारे खड़ी महिला को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मृत महिला सोंढूर के तरफ से आने वाली बस से उतरकर रोड किनारे खड़ी थी, तभी एक तेज रफ्तार कार CG 04  HB 7481 ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया महिला का नाम पता की कोई जानकारी नहीं है।

Raipur News:  बताया जा रहा कि, कार उमरगांव निवासी तुलसी सार्वा का है उनके नाबालिक पुत्र  गाड़ी को धुलवाने के लिए ले गया था। इसी दौरान सांकरा के नंदी चौक के पास खड़ी एक अधेड महिला को ठोकर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds