Raipur : छत्तीसगढ़ में 6000 से अधिक सरकारी गाड़ियां होंगी रोड से बाहर

रायपुर : राज्य भर में 15 साल पुराने 6,000 से अधिक डीजल और पेट्रोल सरकारी चारपहिया और दोपहिया वाहन एक अप्रैल से सड़कों से बाहर हो जाएंगे। दरअसल, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए परिवहन मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। 1 अप्रैल, 2023 से 1,200 दोपहिया, 3,000 चार पहिया वाहन और 1,800 ट्रकों का दोबारा पंजीकरण नहीं होगा। जो वाहन निर्धारित समय सीमा से पहले पात्र और पंजीकृत नहीं होंगे, उन्हें सड़क पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनका पंजीकरण स्वत: रद्द माना जाएगा। वाहनों को कबाड़ माना जाएगा। इसके बाद भी अगर कोई इन वाहनों को चलाते हुए पकड़ा गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 15 साल पुराने वाहनों को कबाड़ करने के लिए गाइडलाइंस जारी किया। इसे 16 जनवरी 2023 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया । दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका ऐलान किया। इसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों को आदेश जारी किया। इस कदम से परिवहन मंत्रालय इथेनॉल, मेथनॉल, बायो-सीएनजी, बायो-एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की सुविधा प्रदान करता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 15 साल से पुराने ज्यादातर वाहन कबाड़ होने की वजह से नहीं चलाए जा रहे।

इनके ऊपर होगा आदेश लागू

केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत, सभी केंद्रीय प्राधिकरण, सभी राज्य सरकार के विभाग, निगम, नगर पालिका, पंचायत, सड़क परिवहन निगम के तहत राज्य परिवहन उपक्रम या कोई सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम, केंद्र और राज्य सरकारों के स्वामित्व वाली या स्वायत्त संस्था लागू होगी। नियम केवल बख़्तरबंद और अन्य विशेष वाहनों को छूट देता है जो देश की रक्षा और आंतरिक कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपयोग किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button