लॉगिन

Raipur में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Chhattisgarh January 26, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Raipur में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Raipur

Religious Conversion in Raipur : राजधानी रायपुर के मोवा स्थित मितान विहार में धर्म परिवर्तन को लेकर भारी हंगामा हुआ। हिंदू संगठनों की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

मिथान विहार के एक घर में धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने के बाद, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि लंबे समय से यहां धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही सिटी ASP लखन पटले और CSP अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

साथ ही 6 थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात किया और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी। फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds