Raipur Nikay Chunav Result: राजधानी में बड़ा उलटफेर : पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद भी नहीं बन पाए, उनकी पत्नी अपने वार्ड में जीतीं

रायपुर। Raipur Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में कई बड़े उलटफेर हुए हैं। इनमें सबसे आश्चर्यजनक उलटफेर रहा है राजधानी रायपुर से पूर्व महापौर एजाज ढेबर की हार। वे अपने वार्ड से पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। वहीं उनकी पत्नी ने अपने वार्ड से 2562 वोट से जीत गई हैं। वहीं महापौर पद के लिए मीनल चौबे की प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हुई है। वे लगभग डेढ़ लाख मतों से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को हराने में कामयाब रही हैं।

रायपुर नगर निगम में वार्डों में कौन आगे, कौन पीछे- 

  • राजीव गांधी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को 2500 की निर्णायक लीड से आगे
  • वीरांगना आवंटी बाई लोधी वार्ड से पांच राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी से 500 वोट आगे
  • बिपिन बिहारी सूर वार्ड से चारा राउंड के बाद 400 वोट से आगे
  • अब्दुल रऊफ वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी 1 हजार वोट से आगे
  • स्वामी विवेकानंद वार्ड निर्दलीय प्रत्याशी 165 वोट से आगे
  • बाल गंगाधर तिलक वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी 600 वोट से आगे
  • वीर शिवाजी वार्ड बीजेपी प्रत्याशी बीजेपी प्रत्याशी 1200 वोट से आगे
  • बंजारी माता वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी 500 वोट से आगे
  • यति यतन लाल भाजपा 700 वोट से आगे
  • संत कबीर दास वार्ड से बीजेपी 900 वोट से आगे
  • कुशाभाऊ ठाकरे वोट से भाजपा प्रत्याशी 700 वोट से आगे
  • महात्मा गांधी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी 30 वोट से आगे
  • मोती लाल नेहरू वार्ड से कांग्रेस 50 वोट से आगे
  • भीमराव अंबेडकर वार्ड से 757 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे
  • नेताजी सुभाष चन्द्र सुभाष वार्ड से भाजपा चार सौ वोट से आगे
  • महर्षि वाल्मीकि वार्ड से भाजपा प्रत्याशी 657 वोट से आगे
  • शहीद वीर नारायण वार्ड से भाजपा प्रत्याशी 1 हजार वोट से आगे
  • लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से भाजपा 600 वोट से आगे
  • ब्राम्हण पारा वार्ड में 140 चालीस वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे
  • पंडित रविशंकर वार्ड से निर्दलीय आकाश तिवारी आगे
  • ठाकुर प्यारेलाल वार्ड एवं भाजपा 1 हजार वोट आगे
  • पंडित दीनदयाल वार्ड से भाजपा 2290 वोट से आगे
  • सुंदरलाल शर्मा वार्ड से बीजेपी 1250 वोट से बीजेपी आगे
  • महंत लक्ष्मी नारायणदास वार्ड से बीजेपी 1500 वोट से आगे
  • वामनाराव लाखे वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी 700 वोट से आगे
  • भक्त माता कर्म वार्ड से भाजपा 1200 वोट से आगे
  • खूबचंद बघेल वार्ड से बीजेपी 850 वोट से आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds