लॉगिन

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश की चेतावनी, जानें मौसम की हर एक अपडेट

Chhattisgarh May 2, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश की चेतावनी, जानें मौसम की हर एक अपडेट

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश की चेतावनी, जानें मौसम की हर एक अपडेट

रायपुर  : रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है, जहां आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई, जबकि दुर्ग में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक सभी संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं, जहां अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा के मुताबिक, कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से उड़ीसा तक फैली द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में यह बदलाव देखा जा रहा है।

इन मौसम प्रणालियों के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, अंधड़ और वज्रपात की स्थिति बन सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन मौसम की अनिश्चितता बनी रहेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds