लॉगिन

ढालदास के बाद कांग्रेस में जॉइनिंग का सिलसिला जारी, आप के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

Chhattisgarh September 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
ढालदास के बाद कांग्रेस में जॉइनिंग का सिलसिला जारी, आप के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

ढालदास के बाद कांग्रेस में जॉइनिंग का सिलसिला जारी, आप के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और प्रदेश सरकार में मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढालदास के बाद अंबिकापुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और सरगुजा जोन प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने 100 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है.

टीएस सिंहदेव भी रहे मौजूद

बता दें कि अंबिकापुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और सरगुजा जोन प्रभारी राजेंद्र बहादुर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए हैं. राजेंद्र बहादुर सिंह के कांग्रेस ज्वाइन करने पर उनका और 100 कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

कार्यक्रम राजीव भवन में आयोजित किया गया था. आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कला केंद्र से रैली निकालकर कांग्रेस प्रवेश किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

पूर्व डिप्टी सीएम ने क्या कहा ?

टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में लगातार लोग कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं, पार्टी और मजबूत होगी. उन्होंने राजेंद्र बहादुर सिंह और उनके साथ आए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. बताया जा रहा है कि राजेंद्र बहादुर सिंह लंबे समय से आम आदमी पार्टी में सक्रिय थे और सरगुजा जोन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं, उनके कांग्रेस में जाने से सरगुजा में आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान माना जा रहा है.

कांग्रेस को मजबूत बनाने की तैयारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और प्रदेश सरकार में मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढालदास ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया गया.ढाल दास का परिवार छत्तीसगढ़ की राजनीति और सतनामी समाज में विशेष प्रभाव रखता है. उनके पिता गुरु बालदास सतनामी समाज के बड़े धार्मिक गुरु हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds