लॉगिन

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के चलेगी आंधी, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh September 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के चलेगी आंधी, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के चलेगी आंधी, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. वहीं बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि, आज कुछ जिलों में बारिश से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को होने वाली बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में हल्की से भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

गरज-चमक के चलेगी आंधी

इसके साथ ही मौसम विभाग ने गरज-चमक की भी आशंका जताई है. वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, आज कोरबा, रायगढ़ और बलरामपुर जिले के लोगों को बारिश से राहत मिलेगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds