लॉगिन

RAIGARH NEWS : झाड़ियों में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Chhattisgarh November 13, 2024 रिपोर्टर: Pramod Agrawal
RAIGARH NEWS : झाड़ियों में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

RAIGARH NEWS : झाड़ियों में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायगढ़ : जिले में सड़क किनारे झाडियों में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। उक्त घटना तमनार थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिलूपारा कोंडकेल मार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के शव के पास एक बाइक भी मिली है। मृतक युवक की शिनाख्त मदन सुंदर राठिया 35 साल निवासी हिंजर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक आसपास स्थित किसी कंपनी में काम करता था।

आसपास के ग्रामीणों का कहना था कि हिंडालको ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क से पहले टर्निंग में यह घटना घटित हुई है। यह हादसा है या किसी के द्वारा हत्या कर शव यहां फेंका गया यह तो पीएम रिपोर्ट के बाद ही संभव हो सकेगा। फिलहाल पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds