रायगढ़ : हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रायगढ़ नगर में हनुमान जी की भव्य व विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी इस दौरान नगर में विभिन्न आयोजन भी होंगें, नगर में दिन भर कई विशेष धार्मिक आयोजन जिसमे बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ, विश्व हिन्दू परिषद रायगढ़ द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा, हनुमान भजन संध्या, विशाल निशान एवं शोभायात्रा सहित भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किए गए है|
हनुमान जन्मोत्सव पर होंगे विभिन्न आयोजन व विशाल भंडारा
रामभक्त प्रकाश निगानिया ने बताया कि वीर हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर रायगढ़ नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जिसमे भव्य और विशाल श्री हनुमान निशान यात्रा सुबह 6:30 बजे कमला नेहरू पार्क से पहाड़ मंदिर रायगढ़, विशाल भंडारा सिद्धपीठ श्री हनुमान गुड़ी सुभाष चौक रायगढ़ में प्रातः 11 बजे से, विशाल भंडारा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर समिति द्वारा अनाथालय मंदिर रोड, सर्किट हाउस के पास सुबह बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा का आयोजन, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर बुजी भवन में सुबह 11:30 बजे से पूड़ी,सब्जी,बूंदी का प्रसाद वितरण एवं शाम 4:30 बजे से सुन्दरकाण्ड का पाठकिया जाएगा|
सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन
इसी तरह सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ शाम 4:00 बजे से और शाम 7 बजे प्रसाद वितरण श्री सिद्धि विनायक सामाजिक मंच,पुराना सदर बाजार रायगढ़, सामूहिक श्री हनुमान चालीसा विश्व हिन्दू परिषद रायगढ़ द्वारा सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि ठीक शाम 7 बजे आप जहाँ भी रहे हनुमान चालीसा का पाठ करे| गाँधी गंज श्री राम मंदिर परिसर में शाम को भजन संध्या 7 बजे से और भंडारा प्रसाद मित्र कला मंदिर द्वारा भजन संध्या शाम 6 बजे से श्री राधा कृष्ण मंदिर सिटी कोतवाली के सामने,आयोजक मुरारी होटल रायगढ़,कालिंदी कुंज रायगढ़ में 5 अप्रैल को श्री हनुमान भजन संध्या रात्रि 8 बजे से और 6 अप्रैल को विशाल निशान एवं शोभायात्रा शाम 7:30 बजे और माँ अंजनी की रसोई रात्रि 8 बजे से आयोजित किया गया है|