लॉगिन

असम में बुरे फंसे राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हिमंता ने डीजीपी से FIR दर्ज करने को कहा

National January 23, 2024 रिपोर्टर: shailesh
असम में बुरे फंसे राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हिमंता ने डीजीपी से FIR दर्ज करने को कहा

असम में बुरे फंसे राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हिमंता ने डीजीपी से FIR दर्ज करने को कहा

गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के गुवाहाटी पहुंच गया है। मंगलवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी को शहर में यात्रा करने की इजाजत नही मिली जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प शुरू हो गई। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झड़प को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और असम के डीजीपी को निर्देश जारी किए है।

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी “नक्सली रणनीति” हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं। मैंने असम पुलिस के डीजीप को भीड़ को उकसाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया है। राहुल गांधी के अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप अब गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है।’

श्रीनिवास भद्रावती वेंकट ने शेयर की थी झड़प की वीडियो

दरअसल, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास भद्रावती वेंकट ने झड़प की एक वीडियो सोशल मीडिया ‘X’ पर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, ‘राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को एक बार फिर से बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की साजिश हुई है, लेकिन हम ये अब होने नही देंगे। जितनी लाठियां चलानी है चलाओ।ये जंग अब जारी रहेगी।’ इस वीडियो पर ही असम के मुख्यमंत्री सरमा ने रीट्वीट कर डीजीपी को राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds