पुतिन ने यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र में किया दूसरी बार दौरा, रूसी सैनिकों के मुख्यालय का लिया जायजा

मास्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के मुख्यालय का दौरा किया। क्रेमलिन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पुतिन दक्षानी सेरखान क्षेत्र में रूसी सेना के कमान केंद्र का दौरा कर रहे हैं। इस वीडियो में पुतिन शीर्ष सैन्य अधिकारियों से रिपोर्ट लेते हुए नजर आ रहे है।

लुहांस्क क्षेत्र का लिया जायजा

इसके बाद पुतिन हेलीकॉप्टर से लुहांस्क क्षेत्र में  रुसी नेशनल गार्ड के मुख्यालय गए और वहां कि स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि रूस ने सितंबर में डोनेट्स्क और जापोरिज्जिया क्षेत्रों के साथ खेरसॉन और लुहांस्क क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था। रूस के इस कदम की दुनिया के अधिकांश लोगों ने आलोचना की थी।

क्रेमलिन द्वारा जारी फुटेज में कितनी सच्चाई है, यह कहना संभव नहीं। रूस द्वारा यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों पर पुतिन का यह दूसरा दौरा है।

पुतिन का कब्जे वाले क्षेत्र में दूसरा दौरा

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पुतिन ने 19 मार्च को कब्जे वाले मारियुपोल का दौरा किया था। बता दें कि मारियुपोल पर भी रूस का मई 2022 से मॉस्को की सेना का कब्जा है। पुतिन ने हेलीकॉप्टर से मारियुपोल के लिए उड़ान भरी थी फिर कार से शहर के कई जिलों में घूमे और स्थिति का जायजा लिया था।

रूस-यूक्रेन युद्ध, पुतिन के खिलाफ वांरट

रूस ने पिछले साल 24 फरवरी से युक्रेन पर हमला किया था, जो अब तक जारी है। दोनों देशों के बीच का युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यूक्रेन ने रूस पर कई बार अत्याचार करने के भी आरोप लगाए है। हालांकि, मॉस्को युद्ध के दौरान किसी भी अत्याचार करने के आरोपों को नकारता आया है।

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट भी जारी कर दिया है। पुतिन यूक्रेन में किए गए युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार माने गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds