लॉगिन

‘पूरे 36 के 36 गुण मिले हैं भाई के…’, दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया जोरदार डांस, वीडियो वायरल

Viral March 29, 2023 रिपोर्टर: shailesh
‘पूरे 36 के 36 गुण मिले हैं भाई के…’, दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया जोरदार डांस, वीडियो वायरल

‘पूरे 36 के 36 गुण मिले हैं भाई के…’, दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया जोरदार डांस, वीडियो वायरल

आपको इंटरनेट पर शादी के तमाम वीडियो मिल जाएंगे। इनमें अधिकतर क्लिप्स में उन बारातियों के होते हैं जो अपने अतरंगी डांस की वजह से सोशल मीडिया पर हिट हो जाते हैं। लेकिन भैया… इस बार दूल्हा-दुल्हन का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो हुआ वायरल

 

https://www.instagram.com/reel/CpNP9ZSAzuH/?utm_source=ig_web_copy_link

 

दरअसल, मौका शादी का था। दूल्हा-दुल्हन आमने सामने थे। रिश्ते-नातेदारों ने दोनों को घेरा हुआ था। DJ पर गोविंदा की मूवी का गाना ‘खुला है मेरा पिंजरा’ बज रहा था। फिर क्या… दूल्हे ने ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स करे कि देखने वाले बस देखते रह गए! दुल्हन भी खुद को रोक नहीं पाई और दोनों ने अपनी शादी में ऐसा माहौल बनाया कि उनका डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

‘ये पक्का लव मैरिज ही हो सकती है!’

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अंजलि गुप्ता (smart_graphics99) ने पोस्ट किया था, जिसे अबतक 33 लाख से अधिक व्यूज और 2 लाख 25 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने दुल्हन का डांस देखने के बाद झन्नाटेदार कॉमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- पूरे 36 के 36 गुण मिले है भाई के। दूसरे ने लिखा – पहले डांस कर लेता हूं। बाद में सोचूंगा कि दूल्हा हूं। तीसने ने लिखा- ये पक्का लव मैरिज ही हो सकती है! वैसे कपल का यह डांस देखकर आपके मन में क्या आ रहा है?

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds