पंजाब के किसानों ने किया चक्का जाम का ऐलान: 4 जगहों पर सड़क पर उतरेंगे; पराली जलाने पर जुर्माने का विराेध तेज

Punjab Farmer Chakka Jam: पंजाब में किसानों ने पड्डी खरीद में देरी और पराली जलाने के जुर्माने के विरोध में चक्का जाम का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फुल ने कहा कि 26 अक्टूबर को चार जगहों पर चक्का जाम किया जाएगा, जिसमें संगरूर, मोगा, फगवाड़ा और बटाला शामिल हैं। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो यह चक्का जाम अनिश्चितकाल तक भी चल सकता है।

दोपहर एक बजे से करेंगे चक्का जाम  :

इस चक्का जाम को चार स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जो दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। चक्का जाम की वजह धान खरीद प्रक्रिया में हो रही देरी है, जिसे लेकर किसानों में भारी नाराजगी है। इस प्रदर्शन में कई किसान संगठन भाग लेंगे और सरकार से समय पर धान खरीद की मांग करेंगे। किसान नेताओं ने कहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे विरोध प्रदर्शन को और भी बढ़ा सकते हैं।

धान खरीद में देरी से किसान परेशान  :

किसान नेताओं का कहना है कि 1 अक्टूबर से शुरू हुए धान खरीदी सत्र में केवल 10% पड्डी ही खरीद केंद्रों तक पहुंची है। 11.10 लाख टन पड्डी के लिए केवल 10% खरीद होना किसानों के लिए गहरी चिंता का विषय बन गया है। किसानों का आरोप है कि सरकार की निष्क्रियता के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस देरी को लेकर किसानों ने राज्य सरकार से भी सहायता की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds