प्रियंका और निक पहली बार बेटी के साथ पहुंचे भारत, मां की गोद में यूं खेलते दिखीं मालती

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार अपनी बेटी मालती के साथ भारत आए हैं। अब तक कपल अकेले ही भारत का दौरा करता रहा है, लेकिन शुक्रवार को प्रियंका और निक बेटी के साथ मुंबई पहुंचे।
पहली बार भारत आईं मालती
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और मालती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका पिंक कलर के आउटफिट में तो निक नेवी ब्लू स्वेटशर्ट में नजर आए।
वहीं, मालती ग्रे कलर की फ्रॉक पहने दिख रही हैं। तीनों जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे पैपराजी के कैमरों ने इन्हें घेर लिया।
प्रियंका की गोद में खेलती मालती
प्रियंका ने भी सीधा अपनी कार में बैठने की बजाय निक और मालती के साथ पैपराजी के लिए पोज किया और मुस्कुराते हुए सभी को हैलो कहा। इस दौरान एक्ट्रेस बेटी को अपनी गोद में लिए हुए थीं और मालती भी मां की गोद में खेलते हुए नजर आईं।
इस वजह से भारत आईं प्रियंका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भारत बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर के ग्रैंड ओपनिंग के लिए आई हैं। इस बार प्रियंका से ज्यादा सुर्खियां मालती बटोर रही हैं, क्योंकि जन्म के बाद ये पहला मौका है जब वो भारत आई हैं।