लॉगिन

शिव मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Chhattisgarh March 5, 2023 रिपोर्टर: shailesh
शिव मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

शिव मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

रायपुर: बीजापुर जिले के मिरतुर थाना इलाके के मंदिर पारा में बीती रात पूजा करने के दौरान अज्ञात लोगों ने पुजारी की कुल्हाड़ी मार हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई है।

मिरतुर थाना प्रभारी ने बताया की मिरतुर के मंदिर पारा में रहने वाला रामा राम कडती (30) शनिवार की शाम को अपने घर से कुछ दूरी पर ही बने शिव मंदिर में पूजा कर रहा था।इस दौरान करीब सात बजे अचानक तीन लोग हाथ में कुल्हाड़ी लेकर मंदिर आए, यहां पूजा करने के दौरान रामा राम के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में रामा राम की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया।

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए, मिरतुर थाना प्रभारी ने घटना को नक्सली घटना से इनकार किया है, उनका कहना है कि कोई नक्सली पर्चा मिला है, पुलिस जांच में जुटी हुई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds