लॉगिन

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया बस्तर पंडुम का शुभारंभ, 3 दिनों तक होगा जनजातीय संस्कृति के ‘महाकुंभ’ का आयोजन

Chhattisgarh February 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
राष्ट्रपति मुर्मू ने किया बस्तर पंडुम का शुभारंभ, 3 दिनों तक होगा जनजातीय संस्कृति के ‘महाकुंभ’ का आयोजन

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया बस्तर पंडुम का शुभारंभ, 3 दिनों तक होगा जनजातीय संस्कृति के ‘महाकुंभ’ का आयोजन

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की परंपरा, संस्कृति, खान-पान और लोकगीत-नृत्य अब पूरा देश जानेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर में बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ किया. इस दौरान इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें ढोकरा आर्ट से बने कर्मा वृक्ष, कोसा शिल्प से तैयार गमछा भेंट किया.

बस्तर पंडुम का शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का शुभारंभ किया. इससे पहले उन्होंने स्टॉल का निरीक्षण किया. इस कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका और सीएम विष्णु देव साय भी शामिल हुए.

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्टॉल का निरीक्षण

बस्तर पंडुम के शुभारंभ से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वहां लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आदिवासी संस्कृति और पंरपरा को करीब से देखा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds