राष्ट्रपति मुर्मु सूरीनाम और सर्बिया की छह दिवसीय यात्रा के लिए हुईं रवाना, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को सूरीनाम और सर्बिया की छह दिवसीय यात्रा के लिए दिल्ली से रवाना हुईं। राष्ट्रपति मुर्मु की सूरीनाम की ये पहली यात्रा है।

सूरीनाम की यात्रा पर राष्ट्रपति मुर्मु हुईं रवाना

इससे पहले, शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति मुर्मु चार से नौ जून तक सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु की सूरीनाम यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए, उन्होंने कहा कि वह सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर चार से छह जून तक सूरीनाम में रहेंगी।

कार्यक्रय में भाग लेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) ने राष्ट्रपति की सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर जानकारी देते हुए कहा

यह उनकी सूरीनाम की पहली यात्रा होगी। यह यात्रा ऐतिहासिक महत्व रखती है। राष्ट्रपति सूरीनाम में भारतीयों को लेकर आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि होंगी, जो पांच जून को मनाया जाएगा।

राष्ट्रपति की यात्रा में कौन-कौन हैं शामिल?

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद रमा देवी के साथ-साथ एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी इस यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगी।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) ने कहा कि भारत, सूरीनाम के द्विपक्षीय संबंध व्यापार और वाणिज्य, विकास, साझेदारी, क्षमता निर्माण, कृषि और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों तक फैले हुए हैं। सूरीनाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का समर्थन करता रहा है।

सात जून को सर्बिया जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मु

सूरीनाम की यात्रा के बाद, राष्ट्रपति मुर्मु सर्बिया की दौरा करेंगी, जो 7 जून से शुरू होगा। उन्हें सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक से निमंत्रण मिला।

राष्ट्रपति मुर्मू की सर्बिया यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब कोसोवो में पिछले सप्ताह से तनाव बढ़ रहा है। कोसोवो ने 2008 में सर्बिया से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds