President Draupadi Murmu: रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : राज्यपाल रमेन डेका और सीएम साय ने किया स्वागत

रायपुर।President Draupadi Murmu:   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची चुकी हैं। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। वहीं सरोज पांडेय समेत डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा,महापौर मीनल चौबे,मुख्य सचिव अमिताभ जैन एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11.15 पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा से एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी। वहीं दोपहर साढ़े 12 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

President Draupadi Murmu:  राष्ट्रपति विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित  कार्यक्रम शामिल होंगी। साथ ही विधानसभा में विधायकों को उद्बोधन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वहीं उनके दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds