लॉगिन

नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने की प्रेमी की हत्या : लॉज का कमरा बंदकर भागी, ट्रेन से पहुंची मां के पास

Chhattisgarh September 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने की प्रेमी की हत्या : लॉज का कमरा बंदकर भागी, ट्रेन से पहुंची मां के पास

नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने की प्रेमी की हत्या : लॉज का कमरा बंदकर भागी, ट्रेन से पहुंची मां के पास

रायपुर : राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवन लॉज में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लॉज में ठहरी एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती ने अपने प्रेमी मोहम्मद सद्दाम की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक मूलतः बिहार का रहने वाला था और फिलहाल बिलासपुर में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग युवती बिलासपुर की रहने वाली है और 27 सितंबर की रात वह अपने प्रेमी के साथ लॉज में ठहरी हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर लड़की ने कथित तौर पर धारदार हथियार से प्रेमी के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और मृतक का मोबाइल लेकर मौके से निकल गई। चाबी उसने रेलवे ट्रैक पर फेंक दी और घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद युवती और उसकी मां ने बिलासपुर पुलिस को वारदात की सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से भी संपर्क साधा गया है। नाबालिग होने की वजह से आरोपी युवती के खिलाफ कानून के तहत विशेष प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds