आईईडी विस्फोट में पोटा केबिन की छात्रा घायल, बच्ची को नक्सली ले गए अपने साथ, दूसरी कक्षा में पढ़ती है छात्रा

बीजापुर : नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से 8 वर्षीय आदिवासी छात्रा गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिली है। इस आईईडी से छात्रा की मां को भी चोंट पहुंचीं है।जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था। जिसके चपेट में आठ वर्षीय छात्रा आई‌ है। यह हादशा घायल छात्रा के घर के समीप होने जानकारी मिली है।

अपनी मां के साथ चेरपाल से राशन सामग्री लेकर घर लौटने के दौरान चेरपाल -पालनार मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को आईईडी की चपेट में 8 वर्ष की छात्रा आई है। घायल छात्रा का नाम सुनीता हेमला पिता सुखराम हेमला निवासी तुंगलवाया पालनार बताया जा रहा है। घायल छात्रा बीजापुर आवासीय पोटा केबिन में 2 री कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। घटना शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है।

अधीक्षिका ने कहा शीतकालीन अवकाश के बाद नहीं आई स्कूल

मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। आईईडी की चपेट में आने के बाद घायल बच्ची को नक्सली अपने साथ ले गए। नक्सलियों के द्वारा अपने मेडिकल कैम्प इलाज में कर रहे हैं। पुलिस का कहना है,जानकारी मिली आई है लेकिन तस्दीक की जा रही है। इस घटना के संबंध में पोटा केबिन के अधीक्षिका से बात करने पर उन्होंने बताया कि छात्रा कक्षा दूसरी में पढ़ती है। लेकिन शीतकालीन अवकाश के बाद से संस्था में नही आई है। घटना के संबंध में परिजन भी कोई सूचना संस्था को नही दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds