छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों की पोस्टिंग : 5 अफसरों को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के कार्यभार में वृद्धि हुई है। सभी पांच आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

1आईएएस डॉ. रोहित यादव को सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

2 आईएएस अविनाश को सचिव जन शिकायत निवारण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  1. आईएएस अंकित आनंद को सचिव वाणिज्यकर पंजीयन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  2. आईएएस हिमशिखर गुप्ता सचिव श्रम विभाग पदस्थ किए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें खेल और गृह, जेल, श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  3. आईएएस चंदन कुमार विशेष सचिव सामान्य प्रशासन से मुक्त कर उन्हें सीईओ नवा रायपुर अटल विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds