POLITICS : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बने गोपाल साहू, 15 अन्य पदों पर भी हुई नियुक्तियाँ

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी हैं। जहां आप ने गोपाल साहू को प्रदेश अध्यक्ष के पर नियुक्त किया गया हैं। इसके साथ ही जसबीर सिंह को इस बीच प्रदेश महासचिव और वदूद खान को संगठन प्रदेश महासचिव, सूरज उपाध्याय को प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता और प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए नंदन सिंह को नियुक्त किया हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद अध्यक्ष हुपेंडी सहित कई पदाधिकारियों ने दिया था इस्तीफा 

उल्लेखनीय है कि, विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी अपना खाता भी खोल सकी थी और सभी सीटों पर बुरी तरह हारी थी। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी सहित पार्टी के कई नेताओं अब पार्टी का दामन छोड़ने का निर्णय लिया था। कोमल हुपेंदी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात की थी और कोमल हुपेंदी अपने साथ इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी थी।

इंडिया गठबंधन पर फोड़ा था हार का ठीकरा 

प्रेस कांफ्रेंस में आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने पार्टी से त्यागपत्र देने की घोषणा करते हुए कहा कि, इंडिया गठबंधन के कारण हमें छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान हुआ है। इसलिए मेरे साथ पार्टी के 6 पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds