CG स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सियासत : भाजपा आज मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, कांग्रेस भी निकालेगी संविधान यात्रा

रायपुरः  छत्तीसगढ़ सहित देशभर में भारतीय जनता पार्टी आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएंगी। छत्तीसगढ़ पार्टी ने इस दिवस को लेकर खास तैयारी की है। सभी जिलों में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में भी संगोष्ठी होगी, जिसमें प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा बस्तर और डिप्टी सीएमअरुण साव कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम की बात करें तो भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। इसके साथ एक्टर मुकेश खन्ना भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इधर भाजपा के जवाब में कांग्रेस भी आज बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। कांग्रेस आज संविधान यात्रा निकालेगी। प्रदेश के सभी वार्डों से यह यात्रा निकाली जाएगी। राजधानी रायपुर के टिकरापारा में होने वाले संविधान यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी दीपक बैज शामिल होंगे। बस्तर में भी कांग्रेस इस यात्रा को लेकर खास तैयारी की है। कांग्रेस के नेताओं ने आम लोगों से भी इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds