लॉगिन

CG : पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग के साथ की मारपीट, महिला आरक्षक सहित एसपी ने तीन को किया सस्पेंड

Chhattisgarh July 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग के साथ की मारपीट, महिला आरक्षक सहित एसपी ने तीन को किया सस्पेंड

CG : पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग के साथ की मारपीट, महिला आरक्षक सहित एसपी ने तीन को किया सस्पेंड

बिलासपुर : जिले में पुलिसकर्मियों द्वारा एक दिव्यांग से मारपीट के मामले में एसपी ने महिला आरक्षक सहित तीन को सस्पेंड कर दिया है। पुरा मामला बेलगहना थाना क्षेत्र का है। पुलिसकर्मी सटोरियों को पकड़ने के लिए एक होटल पर छापमारी करने गए थे इसी दौरान उन्होंने वहां एक दिव्यांग होटल कर्मचारी से मारपीट की थी।

दरअसल, बेलगहना थाने में पदस्थ आरक्षक दामोदर सिंह, आरक्षक हेमंत चंद्राकर व महिला आरक्षक कोमल तिवारी ने 9 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर सटोरियों को पकड़ने के लिए खोगसरा स्थित आमागोहन गांव मे बादल के होटल में दबिश देने गए। तीनों सिपाही अपनी पुलिसिया दबंगई दिखाते हुए होटल में घुसकर वहां के कर्मचारियों को बाहर करने लगे। इसी दौरान दिव्यांग कर्मचारी समसुद्दीन उनकी आवाज सुन नहीं पाया और बाहर नहीं निकला। जिसके बाद सिपाहियों ने समसुद्दीन के साथ मारपीट करते हुए उसे बाहर निकाला।

दिव्यांग से मारपीट करने से गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने घटना शिकायत एसपी से की थी। एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद आरक्षक दामोदर सिंह नव आरक्षक हेमंत चंद्राकर व महिला आरक्षक कोमल तिवारी को निलंबित कर दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds