हत्या के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, पैदल लेकर पहुंची न्यायालय

राजनांदगांव : चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बजरंगपुर नवागांव में चाकू बाजी के दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । वही इन आरोपियों का जुलूस निकालते हुए पुलिस पैदल मार्च कर आरोपियों को न्यायालय लेकर पहुंची।
प्रेम प्रसंग के मामले में आपसी रंजिष के चलते रविवार रात नवागांव क्षेत्र में हुई चाकू बाजी में बीच बचाव करने पहुंचे राकेश ढीमर की मौत हो गई वहीं किशन राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया । इस वारदात के बाद पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी हुई थी और इस मामले 07 आरोपी सहित 02 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर किया गया है । पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और पैदल ही उन्हें न्यायालय लेकर गई । पुलिस को इस मामले मे आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग स्टील का धारदार चाकू बरामद किया है ।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी पृथ्वी भट्ट, तौसिफ खान,जीत साहू, मोहम्मद अहमद, विमल कुमार यादव, शेख रजा, शेख उर्फ सोनू खान को गिरफ्तार किया है । सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने कहा कि इस मामले में 9 आरोपी है। वारदात आपसी रंजिश के चलते हुई है ।