लॉगिन

गंडासा से हैवानित का नंगा नाच दिखाने वाले वहशी का पुलिस ने निकाला जुलूस, जानिये पूरी स्टोरी

Chhattisgarh February 20, 2023 रिपोर्टर: shailesh
गंडासा से हैवानित का नंगा नाच दिखाने वाले वहशी का पुलिस ने निकाला जुलूस, जानिये पूरी स्टोरी

गंडासा से हैवानित का नंगा नाच दिखाने वाले वहशी का पुलिस ने निकाला जुलूस, जानिये पूरी स्टोरी

रायपुर : गुढ़ियारी इलाके में दिल-दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने वाले  सिरफिरे ओमकार तिवारी ने गुस्से में आकर नाबालिग लड़की पर ताबड़तोड़ गंडासे से हमला किया। जिससे लड़की बुरी तरह से जख्मी हो गई। खून से लथपथ सड़क पर पड़ी चिल्ला रही थी। इधर बदमाश बाल पकड़कर लड़की को सड़क पर घसीट रहा था।

ओमकार तिवारी ने 16 से ज्यादा बार गंडासे से नाबालिग पर हमला किया। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि वो अपने से तीन गुना छोटी उम्र की लड़की से शादी करना चाहता था। पिछले दो साल से नाबालिग पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। नाबालिग ने इंकार किया तो वह उसे परेशान करने लगा। वो कभी उसे रास्ते में रोक लेता था, तो कभी बात करने की जिद करता था।

कई बार उसने नाबालिग का फोन भी तोड़ दिया था। वह नाबालिग को घर पर साथ रहने या फिर दुकान में हाथ बंटाने के लिए जिद कर रहा था। नाबालिग बातचीत करना तो दूर कारोबारी को देखकर भाग जाती थी। इसी बात से कारोबारी नाबालिग से नाराज था। वह शनिवार की रात प्लानिंग के साथ नाबालिग के घर में घुस गया और गाली-गलौज करने लगा। वह नाबालिग को साथ चलने के लिए जिद करने लगा।

हत्या के बाद खुदकुशी करने का प्लान

पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग को जान से मारना चाहता था। उसके बाद खुद मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी करने का प्लान बनाया था। इसलिए वह गंडासे के साथ मिट्टी तेल लेकर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आरोपी नाबालिग की हत्या के बाद उसे जलाना चाहता था।

बदहाली में गुजरा नाबालिग का बचपन

पीडिता नाबालिग की बचपन में ही उसके पिता की मौत हो गई थी। मां ने किसी तरह पाला। उसने पढ़ाई छोड़ दी है। बहन पढ़ना चाहती थी। इसलिए मां के साथ मिलकर उसे पढ़ा रहे हैं। अभी वो 11वीं में है।

लॉकडाउन के समय बहन ओमकार तिवारी के मसाला दुकान में काम करने गई। एक महीने काम किया। उसी समय से ओमकार घर आता-जाता था। इसके बाद उसने परेशान करना शुरू कर दिया। फोन करता, बहन फोन नहीं उठाती। एक दिन उसने बहन का फोन तोड़ दिया। तब बहन से घटना की जानकारी मिली।

उसके बाद भी ओमकार सुधरा नहीं और परेशान करने लगा। वह बहन पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। हम लोगों ने इंकार किया तो वह गुस्सा दिखाने लगा। फिर बहन को स्कूल छोड़कर दुकान में काम करने के लिए दबाव बनाने लगा। वह दुकान में हाथ बंटाने के लिए कहता था। बिना शादी के घर पर साथ रहने के लिए दबाव बना रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds