लॉगिन

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई : 8 ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, कुरियर के जरिए रायपुर शहर में हो रही सप्लाई

Chhattisgarh August 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई : 8 ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, कुरियर के जरिए रायपुर शहर में हो रही सप्लाई

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई : 8 ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, कुरियर के जरिए रायपुर शहर में हो रही सप्लाई

रायपुर। राजधानी में सक्रिय पाकिस्तानी ड्रग्स नेटवर्क को लेकर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. अलग-अलग जगह से फिर 8 पैडलरों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पिछले दिनों इसी नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरतार किया था. इनमें से मास्टरमाइंड लवजीत सिंह और सुवित श्रीवास्तव सहित तीन को पुलिस रिमांड पर लिया गया था. आरोपियों के पास पाकिस्तान से ड्रग्स पहुंच रहा था.

रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ में 8 और पैडलरों का पता चला है. उनके मोबाइल में आर्डर देने और भुगतान करने का डिटेल पुलिस को मिला है. इस आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. रायपुर में बड़े पैमाने पर ड्रग्स खप रहा है. कभी कुरियर के जरिए तो कभी घर पहुंच सेवा दी जा रही है. इससे जुड़े राजातालाब और अन्य इलाकों से पैडलरों का पकड़ा गया है. ये सुवित के इशारों पर ड्रग्स की डिलीवरी करते थे. सभी के मोबाइल फोन जब्त किया गया है. उनके डिटेल खंगाले जा रहे हैं. आरोपियों के मोबाइल में ड्रग्स लेन-देन करने की चैटिंग भी पुलिस को मिली है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds