कबाड़ गोदामों में पुलिस की रेड : स्क्रैप और आयरन पैलेट लोडेड 11 वाहन जब्त

रायगढ़। कबाड़ गोदामों में पुलिस की रेड : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में  तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस ने छापा मारा है। इस दौरान स्क्रैप और आयरन पैलेट लोडेड 11 वाहन को जब्त किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी की गोदामों में अवैध रूप से स्क्रैप और खनिज पदार्थों का भंडारण हो रहा है। वहीं पुलिस ने 10 वाहनों से 200 टन कबाड़ को भी कब्जे में लिया है।

कबाड़ गोदामों में पुलिस की रेड :  दरअसल उड़ीसा रोड स्थित गढ़उमरिया, इंदिरा नगर जोगीडीपा और ग्राम लाखा के कबाड़ गोदामों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कबाड़ गोदाम में मिले दो प्राइवेट गार्ड को जब्त किया हैं। वहीं इस कबाड़ का धंधा करने वाले का नाम नाजिम  बताया जा रहा है। जूटमिल पुलिस ने 10 वाहनों से 200 टन कबाड़ को कब्जे में लिया। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds