प्रापर्टी डीलर के घर लाखों की चोरी मे पुलिस का बड़ा खुलासा, आदतन बदमाश ने पत्नी के साथ मिलकर की चोरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि, वे अब बड़ी से बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शहर के न्यू शान्ति नगर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर हुई 30 लाख से अधिक कि चोरी की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व हुई चोरी में चोरों ने 30 लाख रूपये से अधिक सामानों की चोरी की थी। इस घटना को पति-पत्नी ने अंजाम दिया था।मामले की छानबीन करते हुए पुलिस आरोपी बिंदिया गोस्वामी और उसके पति अविनाश गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। अविनाश गिरी महासमुंद जिले का है और वहां हिस्ट्रीशीटर बदमाश है उस पर 20 से अधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 लाख 69 हजार रुपए नगद और 20 लाख रुपये का समान जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds