CG : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हिंसा के बाद से फरार भीम क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे गिरफ़्तार

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भीम क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ़्तार किया है। किशोर नवरंगे हिंसा और आगजनी की घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

बताया जा रहा है कि, किशोर नवरंगे के आह्वान पर ही प्रदेश भर के लोग बलौदबाज़ार पहुंचे थे और इसके बाद ही हिंसा हुई थी। पुलिस किशोर नवरंगे से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि, किशोर नवरंगे से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

बता दें कि, बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 132 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमे अलग अलग संगठन के 20 प्रमुख भी शामिल हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों में भीम रेजिमेंट के संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी भी शामिल हैं। बलौदा बाजार पुलिस ने कुल 7 टीमें बनायी है जो प्रदेश भर से आरोपियों कि पतासाजी में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds