पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 18 लाख के ईनामी 2 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

राजनांदगांव। दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण किया। समर्पित नक्सलियों पर 18 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। दोनों कई वारदातों में शामिल रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नक्सल संगठन के सप्लाई टीम की डीवीसी मेम्बर कांता उर्फ कांतक्का उर्फ मांडी गालु पल्लो कंटक्का (56 वर्ष) और सुरेश उर्फ वारलु ईरपा मज्जी कंटक्का (30 वर्ष) ने पुलिस व सीआरपीएफ टीम के सामने सरेंडर किया है।

कांता सीनियर नक्सली है, जो 1993 से नक्सल संगठन में शामिल रही है। वह सप्लाई टीम के शीर्ष पर रही है। वहीं सुरेश उर्फ वारलु ने 2021 में ही नक्सल संगठन की सदस्यता ली थी। कांता पर 16 लाख रुपए और सुरेश पर 2 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। दोनों ने संगठन में हो रहे भेदभाव, पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से आत्मसमर्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds