बीजापुर के बासागुड़ा के जंगलों में मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन नक्‍सली ढेर

बीजापुर : छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खबरों के अनुसार मुठभेड़ में पुलिस ने तीन वर्दीधारी नक्‍सलियों को ढेर कर दिया है। अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है। इलाके में सुरक्षाबल की ओर से सर्चिंग जारी है। यह पूरा मामला बासागुड़ा थाना अंतर्गत क्षेत्र का है। हालांकि इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार बीजापुर के बासागुड़ा के नेड्रा के जंगलों में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी नक्‍सलियों को मारने का दावा किया है।

पुलिस को बासागुड़ा थाना के अंतर्गत बलम नेड्रा के जंगलों में मद्देड एरिया कमेटी डीवीसीएम विनोद कर्मा, आवापल्ली एलओएस राजू पुनेम, एसीएम विश्वनाथ, गुड्डू तेलम के साथ 20-25 सशस्त्र नक्‍सलियों की मौजूदगी की खबर मिली। नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम नक्‍सली विरोधी अभियान पर निकली थी।

सर्च अभियान के दौरान सुबह 7.30 बजे बेलम गुट्टा की पहाड़ी में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग अभियान जारी है। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव वैंकर द्वारा इस मुठभेड़ की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्चिंग अभियान जारी है। मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई है। एएसपी का कहना है कि पुलिस पार्टी के लौटने पर ही पूरी ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds