लॉगिन

पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज

Chhattisgarh August 8, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज

पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज

रायपुर। पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे और शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ अब रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जेल परिसर के मुलाकात कक्ष में जबरन प्रवेश की वजह से उसके खिलाफ गंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। शोएब ढेबर पर जेल कर्मचारियों से बदसलूकी करने और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप लगा है।

दरअसल, बुधवार (6 अगस्त) को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गए थे। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें अगले 3 महीने के लिए बैन कर दिया। जेल अधीक्षक ने आदेश जारी कर कहा है कि शोएब ढेबर ने अधिवक्ता मुलाकात के समय जेल अधिकारियों के रोके जाने के बावजूद जबरदस्ती मुलाकात कक्ष में घुस गए।

इस दौरान न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि जेल संचालन में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस घटना की जांच उप जेल अधीक्षक एम.एन. प्रधान को सौंपी गई थी। जांच में पुष्टि हुई कि शोएब ने नियमों का उल्लंघन किया है। इसके आधार पर जेल नियमावली के नियम 690 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें तीन माह तक सभी प्रकार की मुलाकातों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं अब शोएब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds