CG : पुलिस नक्सलियों में फिर हुई मुठभेड़, दो नक्सलियों के शव बरामद

नारायणपुर। नारायणपुर में पुलिस और नक्सली के बीच फिर से बड़ी मुठभेड़ हुई है।। जिसमें दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। अबूझमाड़ के गोमागाल के जंगल में यह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के शव के साथ ही मौके से 12 बोर बंदूक भी बरामद किए गए हैं। हालाकि अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हुई है।

इधर 30 जनवरी को सुकमा जिले के टेकलगुडेम में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने 6 से अधिक माओवादियों के मारे जाने का दावा किया था। अब इस मामले में माओवादियों कि दक्षिणी सब जोन की कमांडर समता ने पत्र जारी कर दावा किया है, कि उनके मुठभेड़ में केवल दो नक्सली कमांडर मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds