CG : पुलिस ने जुआ फड़ पर की छापामार कार्यवाही, 52 परियो पर दांव लगाते 14 जुआरी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश से खरसिया पुलिस ने जुआ फड़ पर रेड मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने जिलेभर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, कबाड़ पर प्रतिबंध लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं जिसके परिपालन में खरसिया व धरमजयगढ़ अनुविभाग में रामगोपाल करियारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़-ग्रामीण के मार्गदर्शन में थाना, चौकी प्रभारीगण अवैध गतिविधियों पर निगाह रखकर कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में मदनपुर बिजली ऑफिस के पास जुआरियों द्वारा 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने की सूचना पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में थाना खरसिया और चौकी खरसिया की टीम बनाकर मुखबीर के बताए स्थान की घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा जुआ रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस टीम ने मदनपुर बिजली ऑफिस के पास अक्षत फैंसी स्टोर के सामने 02 जुआ फड पर खेल रहे 14 जुआरियान को पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने ₹57,150 की जप्ती की है।
आरोपियों पर चाैकी खरसिया (थाना खरसिया) में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया है । खरसिया पुलिस जुआ पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही कर रही है, पुलिस की जुआ-सट्टा, अवैध शराब और कबाड़ पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। जुआ रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग एवं थाना खरसिया व चौकी स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds