CG : बीजापुर में पुलिस ने दो मिलिशिया सदस्यों को किया गिरफ्तार, आईईडी ब्लास्ट की घटना में थे शामिल

बीजापुर : बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबल की संयुक्त पार्टी ने दो मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ गंगालूर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य मुन्ना ताती (34) पुत्र सन्नू ताती पालनार थाना गंगालूर को पकड़ा गया। मुन्ना 31 मार्च 2023 को गंगालूर पोटामपारा रोड में हुए विस्फोट में आईईडी प्लांट व विस्फोट करने की घटना में शामिल रहा।

वहीं, 19 दिसंबर 2020 को गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार में धरना प्रदर्शन करते हुए महिला कमांडो व पुलिस पार्टी पर पथराव करने, धक्का-मुक्की करने व लोक सेवक के कार्य में बाधा पहुंचाने की घटना में शामिल मिलिशिया सदस्य एनकु ताती (28) पुत्र सन्नू ताती निवासी पालनार पटेलपारा थाना गंगालूर को पकड़ा गया। इसके खिलाफ गंगालूर थाना में एक स्थाई वारंट लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds