पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

गौरेला : चार दिनों पहले गौरेला थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट के मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।चोरों ने ट्रैक्टर गोल्डी मोटर डील से शटर तोड़कर सुबह चार बजे ट्रैक्टर बजे चोरी की थी। पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने चोरी की ट्रैक्टर को बरामद कर लिया।

पुलिस कर्मियों ने आरोपितों को पकड़ने अनूपपुर एवं शहडोल तक लगभग 100 सीसीटीवी फुटेज को देखा एवं मध्य प्रदेश के बुढार गांव में ट्रैक्टर छुपाकर रखने का अंदेशा पुलिस को हुआ। मुखबिर की सूचना पर बुधसिंह मेहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिससे पता चला मंगल बैगा पिता लल्लू बैगा निवासी अतरिया टोला बुरहार शहडोल के द्वारा चोरी कर ट्रैक्टर को लाकर बेचना एवं छुपा कर रखा हुआ है उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपितों में गोपाल बैगा पिता गणेश राम बैगा ग्राम अतरिया टोला थाना बुढार जिला शहडोल मध्यप्रदेश, अंकुर प्रजापति पिता माधव प्रजापति बुद्धसेन महेरा पिता स्व़ धर्मदास महेरा एवं मुख्य आरोपित मंगल बैगा पिता लल्लू बैगा (30)निवासी अतरिया टोला थाना बुढार जिला शहडोल मध्य प्रदेश अभी भी फरार है। पुलिस ने ट्रैक्टर के साथ-साथ चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल की कीमत लगभग पांच लाख बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds