CG : दुष्कर्म के आरोपी को कांकेर के जंगल से पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दुर्ग : जिले के भिलाई भट्टी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कांकेर के घने जंगल से गिरफ्तार किया है। आरोपी रिश्तेदार के घर में छुपा हुआ था। आरोपी और पीड़िता की जान पहचान सोशल मीडिया से हुई थी। पीड़िता भिलाई में पढ़ाई करने आई थी इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि पीड़िता ने वर्ष 2023 में भिलाई पढ़ाई करने आई थी इस दौरान आरोपी दिनेश मांडवी से सोशल मीडिया में से जान पहचान हुआ और दोनों बातचीत करने लगे। आरोपी ने पीड़िता से प्यार करने और शादी करने का झांसा देकर लगातार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के द्वारा शादी करने को कहने पर आरोपी शादी करने से इंकार कर दिया और आरोपी अपना फोन बंद कर फरार हो गया।जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्जन आरोपी को तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस को जानकारी लगी कि आरोपी दिनेश कुमार मंडावी जो अपने गिरफ्तारी से बचने के लिए कांकेर के खड़गांव में अपने रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ है जिसके बाद पुलिस को टीम खड़गांव में ठेकदार और सुपरवाइजर बनाकर आरोपी के घर पहुंची जहां आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी दिनेश मांडवी मूलत बालोद के बेलरगोंडी का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button