पीओके खुद भारत में आ जाएगा, थोड़ा इंतजार करें’, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बयान

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री और सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह ने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर अपने आप ही भारत में शामिल हो जाएगा, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों द्वारा भी इन दिनों भारत में विलय किए जाने की मांग की जा रही है। इसी संबंध में केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही।

संजय राउत बोले, सेना प्रमुख रहते क्यों नहीं की कोशिश

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने हमेशा PoK को अपना हिस्सा बताया है। जब पूर्व सेना प्रमुख अपने पद पर थे, तब उनको अपने कार्यकाल में (पीओके को) लेने की कोशिश करनी चाहिए थी, अब आप कैसे ले सकते हैं? इससे पहले मणिपुर को शांत कीजिए। मणिपुर तक चीन घुस गया है। राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि लद्दाख में चीन ने 20,000 वर्ग किमी ज़मीन अपने कब्जे में ली है। अरुणाचल का हिस्सा चीन के नक्शे में दिखाया गया है। पहले यह अपने कब्जे में लीजिए।

आपको बता दें महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण पाकिस्तान के साथ-साथ पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भी परेशान हो चुके हैं। पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की जनता उच्च मुद्रास्फीति, भारी बिजली बिल और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है और बीते कुछ दिनों से यहां लोगों द्वारा भारत में शामिल किए जाने की भी मांग उठ रही है।

‘हमें भारतीय कश्मीर में जाने दो’

बीते कुछ दिनों से  पीओके में प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे हैं कि “हमें भारतीय कश्मीर जाने दो, हमें भारत भेज दो”।’ PoK के नागरिक गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत में मिलाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि Pok के प्राकृतिक संसाधनों का लगातार पाकिस्तान के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन बदले में यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ भी बोले थे, PoK भारत का हिस्सा

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह  ने भी जम्मू विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में कहा था कि “पीओके पर सिर्फ गैर कानूनी कब्जा कर लेने से पाकिस्तान का अधिकार नहीं बन जाता। पीओके को लेकर भारतीय संसद ने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित है। राजनाथ सिंह ने कहा था कि ‘पीओके भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds