पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ पहुचने से पहले किया ट्वीट, लिखा “अपने परिवारजनों का आशीर्वाद लेने आ रहा हु” राहुल ने कसा तंज “अबकी बार दूर से नमस्कार”

रायपुर : पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। यहां आने से पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, राजस्थान के अलावा छग के जांजगीर और महासमुंद में अपनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को देश में हर तरफ जनता-जनार्दन का अपार समर्थन मिल रहा है। उत्साह से भरे इसी माहौल में आज दो राज्यों के अपने परिवारजनों के बीच रहूंगा।

आपको बता दें, सुबह करीब 10:45 पर राजस्थान के टोंक सवाईमाधोपुर से निकलकर रायपुर आएंगे, वे दोपहर 2:45 पर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा और शाम करीब 5 बजे महासमुंद में अपनों का आशीर्वाद लेने वाले हैं।

राहुल ने पीएम पर कसा तंज

राहुल गांधी ने ट्विट करते हुए पीएम पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि, पीएम ने छत्तीसगढ़ के लिए 10 मिनट भी बैठक नहीं कि, लेकिन इन्हें सारी सीटें चाहिए। साथ ही कहा कि, ट्रेनें रद्द करने से लेकर किसानों का बोनस रोक दिया गया, यह सब देखकर जनता इन्हें कैसे वोट देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds