पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में अब पूरी तरह लागू हुआ संविधान, हमारा फोकस ईज ऑफ लिविंग पर

भारत के संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर मंगलवार (26 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित किया। यह कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ। पीएम मोदी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारे लिए एक कानून की किताब से कहीं ज्यादा महत्व रखता है। भारत का संविधान ही देश के विकास का मार्गदर्शक है।

संविधान सिर्फ एक कानून की किताब नहीं: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ‘जम्मू-कश्मीर में संविधान पूरी तरह से लागू हो गया है। वहां भी संविधान दिवस मनाया गया। संविधान सिर्फ एक कानून की किताब नहीं है। यह हमारे सतत विकास का मार्गदर्शक है। हमारी सरकार ने संविधान की मूल भावना को सशक्त करने का कार्य किया है। सरकार का फोकस देश के नागरिकों के लिए ईज ऑफ लिविंग पर है। भारत के सपने नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं। पिछले 10 सालों में आर्थिक समानता को लेकर कई बड़े काम हुए हैं। आज 10 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। करोड़ों लोगों को पक्के मकान मिले हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds