घर में लगा लें ये 3 पौधे, खुशहाली के साथ-साथ बनी रहेगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में कुछ पौधों को बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के घर में ये पौधे लगे होते हैं, तो वहां सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे घरों में मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। चमत्कारी और दैवीय गुणों से भरपूर कुछ ऐसे पौधे हैं, जिन्हें अगर घर में लगाया जाए, तो सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर लंबे समय से कोई समस्या चल रही हो या फिर मेहनत का फल नहीं मिल रहा हो, तो ये पौधे फलदायी साबित हो सकते हैं। आइए, जानें कि वे पौधे कौन-से हैं।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाता है, तो उस पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मंगलवार और रविवार को तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए।

पीपल का पेड़

पीपल का पेड़ धन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। पीपल का पेड़ किसी खुले स्थान पर या किसी मंदिर के पास लगाना चाहिए। शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और दीपक जलाने से बहुत लाभ होता है।

शमी का पौधा

हिंदू धर्म में माना जाता है कि अगर घर में तुलसी के साथ शमी का पौधा भी हो तो व्यक्ति को सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। शमी को शनिदेव का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे घर में जरूर लगाना चाहिए। शमी के पौधे की पूजा करने से भक्तों पर मां लक्ष्मी के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds