Placement : छत्तीसगढ़ के युवाओ के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

मुंगेली। जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार दी दिलाने हेतु अधिकार प्राप्त मुंगेली युवा के अंतर्गत आकांक्षा प्लेटफार्म प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 17 फरवरी प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक जिला कलेक्टोरेट स्थित जन दर्शन कक्ष में किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 986 पदों पर निजी नियोक्ताओं द्वारा नौकरी के लिए भर्ती की जायेगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।

जिला परामर्श केंद्र रोजगार एवं स्वरोजगार सूरजपुर द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन  दिनांक 20 फरवरी 2023 को कार्यालय प्रांगण में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है। इसमें निजी क्षेत्र में बॉम्बे इंटेलिजेंस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा  सुरक्षाकर्मियों के 90 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • इनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं,
  • कार्यक्षेत्र रायपुर सिटी, उरला, सिलतरा है जिनका संभावित वेतन 12500 से 15000 रुपये प्रतिमाह है।
  • उक्त योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को अपना मैट्रिक अंक,
  • अधिवास,
  • जाति,
  • रोजगार कार्यालय पंजीयन कार्ड,
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • दो साइज का पासपोर्ट
  • गणवेश के लिए 5450 रुपये लाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds