CG : घातक हथियार लेकर सोशल मीडिया में रील बनाकर फैला रहे दहशत, पुलिस की टीम कर रही जांच

रायपुर। राजधानी में इस बार बदमाशों ने नया खेल शुरू कर दिया है जिसमें युवा हाथों में हथियार लेकर सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम में रील बनाकर रायपुर में अपनी दहशतगर्दी की नुमाइश कर रहे है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम एवं फेसबुक में अपराधिक तत्वों और बदमाशों समेत कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा रायपुर का डॉन, किंग, फाईटर किंग, राजा माफिया, सी जी किंग रायपुर गैंगस्टर, रायपुर गैगस्टर ब्वॉय सहित अन्य कई नामों से प्रोफाईल आई.डी. बनाकर घातक हथियार, चाकू एवं पिस्टलनुमा लाईटर व एयरगन सहित अन्य हथियारों के साथ विडियो, फोटो एवं रिल्स बनाकर अपने आई.डी. में प्रसारित किया जा रहा था।

बदमाशों ने अपना खौफ बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो अपलोड किया है। शहर में कई हिस्ट्रीशीटर के पास मौजूद देशी कट्टे है लेकिन इस पर पुलिस ने अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
युवाओं ने सोशल मीडिया को बनाया धमकाने का नया जरिया राजधानी रायपुर में दो महीने पहले भी सोशल मीडिया में धमकी भरे वीडियो डालने का सिलसिला चल पड़ा था।

बेखौफ होकर बदमाश चाकू लहराते वीडियो अपलोड कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें 2 युवक दिख रहे हैं जिसमें एक युवक ने पहले धमकी भरे अंदाज में कुछ लाइने बोली। फिर दूसरे युवक ने अपने हाथ में रखे चाकू को कैमरे की ओर दिखाते हुए अश्लील गालियां दी और वीडियो बनवाया। इसी तरह एक और वीडियो किसी कार्यक्रम का सामने आया। इसमें एक युवक भीड़ के बीच में बड़ा सा चाकू लहराते हुए डांस कर रहा है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया से सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds