नए साल के स्वागत में लोगों ने जमकर छलकाए जाम : गटक गए 10 करोड़ की शराब, चट कर गए दो लाख किलो चिकन

रायपुर। पुराने साल की विदाई के साथ नए साल का स्वागत करने लोगों ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष शराब के साथ चिकन चट करने ज्यादा खर्च किए। 31 दिसंबर को रायपुर जिलेमें 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की आय हुई है। इनमें सबसे ज्यादा विदेशी मदिरा की बिक्री हुई है। इसके साथ ही दो दिन में लोगों ने तीन करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का दो लाख किलो चिकन खा गए। पोल्ट्री एक्सपर्ट डॉ. मनोज शुक्ला के अनुसार साल का आखिरी दिन मंगलवार था। इस वजह से मंगलवार की जगह बुधवार को चिकन की बिक्री ज्यादा हुई है।

वर्ष 2023 में साल के अंतिम दिन आठ करोड़ रुपए के करीब शराब की बिक्री हुई थी। इस लिहाज से वर्ष 2024 के आखिरी दिन 15 से 20 प्रतिशत शराब की ज्यादा बिक्री हुई है। शराब में ज्यादा कमाई होने की एक वजह कीमतें बढ़ना है। शराब की कीमत ज्यादा होने की वजह से आबकारी विभाग को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हुई है।

37 लोगों को मिला शराब पिलाने लाइसेंस

पुराने साल के अंतिम दिन शराब परोसने फार्म हाउस संचालकों के साथ कई निजी लोगों ने आबकारी विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया था। मापदंड में खरा उतरने वाले 37 लोगों को ही शराब पिलाने लाइसेंस जारी किया गया। जिन लोगों को शराब पिलाने लाइसेंस जारी किया गया, उनमें एक रिसोर्ट के साथ ज्यादातर होटल तथा रेस्टोरेंट संचालक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds